होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: सोनिया गांधी की होनी वाली रैली टली, अब उनकी जगह राहुल गांधी करेंगे प्रचार

हरियाणा विस चुनाव: सोनिया गांधी की होनी वाली रैली टली, अब उनकी जगह राहुल गांधी करेंगे प्रचार

 

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों ने एड़ी से चोटी का जोर लगा दिया है। पार्टी प्रमुख और नेता ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज प्रचार करने हरियाणा की जनता के बीच महेंद्रगढ़ जाने वाली थीं पर अब उनकी जगह राहुल गांधी रैली करेंगे। कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये जानकारी दी गई है।

कहा गया है कि सोनिया गांघी कुछ जरूरी काम की वजह से रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी। इससे पहले भी राहुल गांधी भी हरियाणा में रैली कर चुके हैं। शनिवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। 21 अक्टूबर को हरियाणा में चुनाव है। रैली दोपहर 3 बजे गवर्नमेंट कॉलेज खेल परिसर, महेंद्रगढ़ में होगी।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक आए दिन चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश की विभिन्न विधानसभा सीटों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भारत के केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद भी गुरुवार शाम रोहतक पहुंचे थे। रवि शंकर बोले, पूर्व में हरियाणा में परिवार, भ्रष्टाचार और दरबार की सरकार थी, लेकिन अब संस्कार, सदाचार और ईमानदार सरकार है। पीएम मोदी हरियाणा के सोनीपत और हिसार में एक-एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता राजनाथ सिंह आज हरियाणा में तीन जनसभाएं करेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा विस चुनाव: प्रचार के अंतिम दौर पर सभी दिग्गज मैदान में, झोकेंगे अपनी ताकत


संबंधित समाचार