होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह ने दौरा रद्द होने के बाद जारी किया विडियो संदेश, कही ये बात

हरियाणा विस चुनाव: अमित शाह ने दौरा रद्द होने के बाद जारी किया विडियो संदेश, कही ये बात

 

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का हरियाणा दौरा रद्द हो जाने के बाद अमित शाह ने एक विडियो संदेश जारी किया है। अपने संदेश में अमित शाह ने कहा है कि उन्हे ना आ पाने का दुख है और जनता से माफी मांगते है वही कैप्टन अभिमन्यु के 5 साल के कार्यकाल की तारीफ की और कहा कि उन्होने 5 साल में नारनौंद की जनता के लिए विकास कार्य किए है। साथ ही जनता से अपील की कि वे बढ-चढ कर चुनाव के दिन बीजेपी को वोट दे और कैप्टन अभिमन्यु को जीताए और एक बार फिर से सीएम मनोहर लाल को बनाए।

बता दे शाह को फतेहाबाद के टोहाना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के लिए रैली को संबोधित करना था। इसके अलावा उन्हें हिसार और सिरसा के ऐलनाबाद में भी जनसभाओं को संबोधित करने पहुंचना था। दोपहर 3 बजे तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अमित शाह के पहुंचने और नहीं पहुंचने को लेकर कई तरह की बातें होती रही, आखिर पता चला कि वह आज हरियाणा चुनाव प्रचार में शामिल नहीं हो रहे है।

बता दें 21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले विभिन्न राजनैतिक पार्टियां प्रचार में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस से राहुल गांधी प्रदेश के कई हलकों में प्रचार के लिए पहुंचे हैं। इसी बीच गृहमंत्री अमित शाह को भी हरियाणा आना था। उनकी पहली रैली फतेहाबाद के टोहाना में होनी थी। इसके बाद वह हिसार के नारनौंद और उकलाना के अलावा सिरसा के ऐलानाबाद में रैलियों को संबोधित करने पहुंचने वाले थे। लेकिन ऐन मौके पर अमित शाह का हरियाणा दौरा रद्द हो गया।


संबंधित समाचार