होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Civic Election : 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में मतदान आज, 22 जून को परिणाम

Haryana Civic Election : 18 नगर परिषद और 28 नगर पालिकाओं में मतदान आज, 22 जून को परिणाम

 

हरियाणा की 18 नगरपरिषदों व 28 नगरपालिका के लिए आज मतदान होगा। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है। मतगणना 22 जून को होगी। वहीं मतदान के दिन 19 जून को वेतन सहित छुट्टी देने के लिए हरियाणा सरकार के मानव संसाधन विभाग ने पत्र भी जारी किया है।

यहां होंगे मतदान
18 नगर परिषद : भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, बहादुरगढ़, कैथल, होडल, गोहाना, मंडी डबवाली, नारनौल, नूंह, कालका, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, नरवाना, जींद और पलवल।

28 नगरपालिका : तरावड़ी, निसिंग, असंध, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, शाहबाद, पिहोवा, नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना, घरौंडा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां और सढौरा।

18 नगरपरिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार मतदाता
18 नगरपरिषदों के कुल 456 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। वहीं 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है जबकि बचे 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष हैं और 721 महिलाएं हैं। 18 नगरपरिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 63 हजार 870 पुरुष जबकि 5 लाख 96 हजार 95 महिला और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 1290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 289 संवेदनशील और 235 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। इन पोलिंग बूथ पर 6450 मतदान कर्मचारी, 82 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 7087 पुलिस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।

28 नगरपालिकाओं में 5 लाख 70 हजार मतदाता
28 नगरपालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। वहीं 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं। 28 नगरपालिकाओं में कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं, इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष, 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं व 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। नगरपालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 144 संवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथ पर 3355 मतदान कर्मचारी, 69 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

वोटर कार्ड नहीं तो यह दस्तावेज ले जाएं
अगर किसी मतदाता के पास निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो वह वैकल्पिक पहचान का प्रमाण दिखाकर अपने मत का प्रयोग कर सकेगा। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए वैकल्पिक दस्तावेजों की सूची जारी की है। लेकिन अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो पहचान पत्र होने पर भी वह वोट नहीं डाल सकता है। मतदाता सूची में नाम होना वोट डालने के लिए पहली प्राथमिकता है। निकाय चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र के ना होने पर भी मतदाता वोट डाल सकता है। इसके लिए मतदाता को आयोग द्वारा निर्धारित किए गए दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाना होगा। लेकिन उसका नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। कोई भी मतदाता जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है वह वैकल्पिक पहचान दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, बैंक या डाकघर द्वारा जारी पासबुक, राज्य, केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किए गए फोटोयुक्त पहचान पत्र, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड इत्यादि के जरिए भी अपने मत का इस्तेमाल कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Rohtak: सुनारिया में पेड़ से फांसी लगाकर ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या, नौकरी छुटने से था परेशान


संबंधित समाचार