होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब के पूर्व सीएम बादल से अस्पताल में मिलने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

पंजाब के पूर्व सीएम बादल से अस्पताल में मिलने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

 

हरियाणा (Haryana) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (CM Manohar Lal) मोहाली के एक निजी अस्पताल में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) का हालचाल जानने पहुंचे। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल पिछले 3 दिन से अस्पताल में खराब तबीयत के चलते भर्ती हैं। प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री के पहुंचने पर उनका आभार मानते हुए कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि मनोहर लाल उनसे मिलने पहुंचे हैं।

इस पर मनोहर लाल ने कहा कि जैसे ही आज उन्हें इस की सूचना प्राप्त हुई तो वे तुरंत ही अस्पताल चले आए।मुख्यमंत्री ने प्रकाश सिंह बादल से काफी देर तक बातचीत की और उनका कुशलक्षेम जाना। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।

गौरतलब है कि बता दें कि, 94 साल के प्रकाश सिंह बादल 11 जून को देर शाम से स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना कर रहे थे, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

 

यह भी पढ़ें- Sirsa: नशे की ओवरडोज ने ली युवक जान, गली में मिला शव


संबंधित समाचार