होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Sirsa: नशे की ओवरडोज ने ली युवक जान, गली में मिला शव

Sirsa: नशे की ओवरडोज ने ली युवक जान, गली में मिला शव

 

सिरसा जिले के गांव पक्का शहीदा में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव के चार व्यक्तियों पर नशे की डोज देने का आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत पर चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गुरजंट सिंह ने बताया कि उसका 30 वर्षीय भतीजा रोही राम शादीशुदा था उसके दो बच्चे हैं। उसने बताया कि रोही राम पिछले कुछ समय से नशा करने का आदी हो गया था। इस बात का पता चलने पर परिवार के सदस्यों ने रोही राम को काफी समझाया।

रोही राम ने बताया कि गांव के ही सतबीर सिंह, गामा सिंह, तार सिंह व राजा सिंह सभी नशेड़ियों को सिरींज से नशे की डोज देते हैं। परिवार के सदस्यों ने उनके घर जाकर सभी व्यक्तियों को रोही राम को नशे की डोज न देने के बारे में आग्रह किया। रोही राम शनिवार शाम को घर से दवाई लेने के लिए गांव में गया था। जब काफी समय तक घर नहीं लौटा तो उसकी गांव में तलाश की गई तो रोही राम गली में पड़ा हुआ मिला। रोही राम की नशे ओवरडोज लेने से मौत हो चुकी थी। कालांवाली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें- Sonipat: यमुना में डूबने से 5 साल की बच्ची की मौत, आधे घंटे बाद मिला शव


संबंधित समाचार