होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा मंत्रिमंडल का आज हो सकता है विस्तार, मंत्रियों के नामों पर लगी मुहर!

हरियाणा मंत्रिमंडल का आज हो सकता है विस्तार, मंत्रियों के नामों पर लगी मुहर!

 

हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सीएम मनोहर लाल ने रविवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, करीब ढाई घंटे तक चली इस बैठक में शाहर ने सीएम द्वारा तय किए गए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगा दी है।

बैठक के दौरान शाह ने मंत्रिमंडल में हर वर्ग का ध्यान रखने को कहा, ताकि कोई भी वर्ग छूटने न पाए। इधर, राज्यपाल भी बिहार से रविवार को वापस चंडीगढ़ लौट आए हैं। वहीं, 11 नवंबर को सीएम को पठानकोट जाना है। हालांकि, वे दोपहर बाद चंडीगढ़ पहुंच जाएंगे। संभावना है कि 12 नवंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में यह तय हुआ कि हर लोकसभा से कम से कम एक मंत्री का प्रतिनिधित्व हो। इसका पूरी तरह ध्यान रखा गया है। किस मंत्री की कितनी शिक्षा और कितना राजनीतिक अनुभव है, पार्टी के टिकट पर कितनी बार जीते हैं। इस तरह के सारे पॉइंट ध्यान में रखे गए हैं। वहीं, हर वर्ग को मंत्रिमंडल में जगह देने की भी कोशिश है। जिन विधायकों को मंत्री पद दिया जाना है, उनको आज चंडीगढ़ पहुंचने का न्योता मिलेगा। क्योंकि राजभवन में इनको शपथ दिलाई जाएगी।


संबंधित समाचार