होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने तलवार से काटा केक, देखें तस्वीरें

पैरोल पर बाहर आए गुरमीत राम रहीम ने तलवार से काटा केक, देखें तस्वीरें

 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल मिलने के बाद से सुर्खियों में बने हुए है। कोर्ट से 40 दिन की पैरोल मिलने के बाद राम रहीम शनिवार को बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम पहुंचे। वहां पहुंचने पर खुशी में उन्होंने तलवार से केक काटा। जिसके बाद राम रहीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, रोहतक की सुनारिया जेल में रेप और हत्या के मामले में 20 साल की कैद व उम्र कैद की डबल सज़ा काट रहे राम रहीम को इस बार चौथी बार पैरोल मिली है। पैरोल मिलने की खुशी में उन्होंने बागपत स्थित अपने बरनावा आश्रम में तलवार से केक काटा। 

पैरोल पर आने के बाद कैदी को हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित 

बता दें कि पैरोल पर आने के बाद किसी भी सजा काट रहे कैदी को हथियार अधिनियम के तहत हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन प्रतिबंधित है। लेकिन इसके बावजूद भी राम रहीम ने तलवार से केक काटा है। राम रहीम के इस जश्न में उसके कई अनुयायी भी शामिल हुए हैं।


संबंधित समाचार