होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

गर्मी से है परेशान तो बचाव के लिए करें ये उपाय, इन बातों का भी रखें खास ख्याल

गर्मी से है परेशान तो बचाव के लिए करें ये उपाय, इन बातों का भी रखें खास ख्याल

 

देशभर में जहां एक तरफ लोग कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ रहे है वही अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। उत्तर और मध्य भारत में अब गर्मी का पारा 40 डिग्री को भी पार करने लगा है। ऐसे में सभी को अपना ख्याल रखने अथवा गर्मी से बचने की जरूरत है। जी हां, इस बढ़ती गर्मी के कारण अक्सर हर साल बहुत लोग किसी न किसी बीमारी के चपेट में आ जाते है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे है उन चीजों के बारे में जिनसे आपको इस गर्मी में बचना है। साथ ही आज हम आपको ये भी बताएंगे की किन चीजों के सेवन से गर्मी में राहत मिल सकती है। तो आइए जाते है...

डिहाइड्रेशन 

गर्मी में होने वाले सबसे कॉमन प्रॉब्लम डिहाइड्रेशन है। इससे बचने के लिए खूब पानी पीते रहें। अगर आप डायबिटीज के रोगी नहीं है तो गर्मी में मीठे फलों और शर्बतों का लुत्फ उठाएं। वही, गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सुबह उठने के बाद एक गिलास नीबू पानी जरूर पीएं। बता दें कि नीबू पानी वजन कम करने में भी सहायक है। 

इन चीजों का करें सेवन

 गर्मी में कच्ची सब्जियों, रेशेदार फलों आदि को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। आग बरसते दिनों में उन फलों और सब्जियों को खाया जाना चाहिए जो खासतौर से गर्मी से मुकाबला करने की शरीर में ताकत पैदा करते हैं। ऐसे में आपको खरबूजा, तरबूज, आम, बेल, खीरा, लीची, ककड़ी, नीबू, संतरा, मौसंबी, आड़ू, आलूबुखारे, नारियल पानी, सत्तू, दही, छाछ जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती और ये भयानक गर्मी की लू से बचाने में हमारी सहायता भी करती हैं। इसलिए इन दिनों अपने खान-पान में इन सारी चीजों को शामिल करें। 

इनसे करें बचाव 

गर्मी के मौसम में एकदम ठंडी जगह पर आने से या ठंडे स्थान से एकाएक गर्म स्थान पर आने से बीमार होने का सबसे ज्यादा खतरा होता है। तेज धूप से बाहर सड़क पर आने के बाद एकाएक एसी रूम में चले जाने से शरीर को नॉर्मल होने का समय ही नहीं मिलता। इसकी वजह से गर्मी लगने और जुकाम होने का डर रहता है। वही, इन दिनों सनस्ट्रोक से बचाव करना जरूरी है। धूप के सीधे आंखों पर पड़ने से आंखों के खराब होने की आशंका तो रहती ही है। इसके अलावा गर्मी लग जाने का भी डर लगा रहता है। 

इन बातों पर करें अमल

 गर्मी के दिनों में कपड़ों के नजरिए से बिना बाजू के कपड़े पहनने के कई खतरे होते हैं। जी हां, शायद आपको ये बात थोड़ी अजीब लगे पर ये सच है। दरअसल, पूरी बांह के सूती कपड़े इस मौसम के लिए उपयुक्त होते हैं। ये पसीना तो सोखते ही हैं, साथ ही शरीर की ऊष्मा को भी क्षतिग्रस्त होने से रोकते हैं। इस मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले सिर को टोपी, हैट या तौलिए से ढंककर रखें। इसके अलावा हो सके तो पैरों में पतली जुराबें पहने।

यह भी पढ़ें- मुंह से बदबू आने से हैं परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके


संबंधित समाचार