होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

PUNJAB CABINET में वकील-डॉक्टर से लेकर किसान तक शामिल, इन 7 मंत्रियों पर दर्ज हैं मुकदमे

PUNJAB CABINET में वकील-डॉक्टर से लेकर किसान तक शामिल, इन 7 मंत्रियों पर दर्ज हैं मुकदमे

 

पंजाब (Punjab) में आज भगवंत मान मंत्रिमंडल का गठन होने जा रहा है। मान कैबिनेट (Mann Cabinet) के दस मंत्री आज शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री मान ने शुक्रवार रात को ही अपने कैबिनेट सहयोगियों की जानकारी सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा की। मान के इस मंत्रिमंडल में लगातार दूसरी बार जीते दर्ज करने वाले करीब दो विधायक शामिल हैं।

डॉक्टर-इंजीनियर बने मंत्री
मान मंत्रिमंडल में तीन वकील, दो-दो डॉक्टर और किसान को जगह दी गई हैं। वहीं, एक-एक इंजीनियर, बिजनेसमैन और सामजसेवी को भी इसमें शामिल किया गया है। साथ ही कैबिनेट में शामिल होने वाली इकलौती महिला मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर एक नेत्र सर्जन हैं। चुनाव से पहले ही उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़कर आम आदमी पार्टी (AAP) का हाथ थामा था। बता दें कि कौर के पिता प्रोफेसर साधु सिंह साल 2014 में फरीदकोट से आप के सांसद भी रह चुके हैं।  

इन युवा चेहरों को भी मिला मौका
मान कैबिनेट में नए युवा चेहरों को भी तरजीह दी गई है। इस कैबिनेट में सबसे बुजुर्ग मंत्री अजनाला से जीते 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल हैं। नए मंत्रिमंडल की औसत उम्र करीब 46 साल 11 महीने तक है। मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट में 31 साल के हरजोत सिंह सबसे युवा मंत्री हैं। दूसरे नंबर पर 32 साल के गुरमीत सिंह मीत हेयर और तीसरे नंबर पर 40 साल के लालजीत सिंह भुल्लर युवा मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में शामिल करीब छह मंत्रियों की उम्र पचास से कम है। इनमें 46 साल की डॉक्टर बलजीत कौर, 47 साल के हरपाल चीमा और 48 साल के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हैं। 50 साल से अधिक उम्र के पांच मंत्रियों में 51 साल के लाल चन्द, 52 साल के  विजय सिंगला, 53 साल के हरभजन सिंह ETO, 56 साल के ब्रम शंकर और 60 साल के कुलदीप सिंह धालीवाल को जगह दी गई हैं।
 
कैबिनेट में दो 10 वीं पास तो दो 12 वीं पास मंत्री
भगवंत मान मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले मंत्रियों में दो मंत्री केवल दसवीं पास हैं। उनके नाम अजनाला से जीते कुलदीप सिंह धालीवाल और भोआ से जीते लाल चन्द हैं। चुनावी हलफनामे में धालीवाल ने खुद को एक किसान तो लाल चन्द को खुद को एक समाजसेवी बताया है। 12वीं पास मंत्रियों के नाम पट्टी से जीते लाल जीत सिंह भुल्लर और होशियारपुर से जीते ब्रम शंकर हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) भी 12वीं पास हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत 7 मंत्रियों पर मुकदमे
कैबिनेट में शामिल 11 मंत्रियों में से सात पर आपराधिक मुकदमे कोर्ट में चल रहे हैं। इनमें खुद मान भी शामिल हैं। मान पर सरकारी कामों में बाधा पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने का आरोप है। वहीं, जिन सात मंत्रियों पर मुकदमे चल रहे हैं उनमें से पांच मंत्रियों पर एक-एक केस दर्ज है। जबकि लाल जीत सिंह भुल्लर पर तीन और गुरमीत मीत हेयर पर 5 मुकदमे दायर हैं।

मुख्यमंत्री समेत ये 9 मंत्री हैं करोड़पति
कैबिनेट में शामिल होने वाले 10 में से करीब आठ मंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद भी एक करोड़पति हैं। यानी, कैबिनेट में कुल 9 करोड़पति मंत्री शामिल हैं। सिर्फ लाल चन्द और गुरमीत मीत हेयर ही ऐसे मंत्री हैं जो करोड़पति की लिस्ट में शामिल नहीं हैं। कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री लाल चन्द हैं। उनके पास सिर्फ 6.19 लाख रुपये की ही संपत्ति है। वहीं गुरमीत मीत हेयर के पास सिर्फ 44.06 लाख की संपत्ति है। ब्रम शंकर कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री बताए जा रहे हैं। शंकर के पास खुद की 8.56 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है।

यह भी पढ़ें- भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में क्यों लगे हैं कोठियों पर ताले? जहां भगवंत मान ने ली CM पद की शपथ


संबंधित समाचार