उत्तर भारत में गर्मी के मौसम ने लोगों को पानी निकाल दिया है। भीषण गर्मी के प्रकोप के चलते मौसम विभाग ने मानसून को लेकर घोषणा कि है कि 15 जुलाई के बाद मानसून पहुंचने की संभावना है। जबकि अन्य राज्यों में भी गर्मी से लोग परेशान हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत के कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में मानसून नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा 2 सप्ताह से मानसून वेस्ट यूपी और वेस्ट राजस्थान में रुका हुआ है। 7 जुलाई के बाद से मानसून मेहरबान हो सकता है। अगले एक सप्ताह तक दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा में अगले सप्ताह तक गर्मी का कहर जारी रहेगा।
पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। दूसरी तरफ बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी है। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली और उसके आस पास में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है। दिल्ली एनसीआर में हवा भी राजस्थान से आ रही। जिसकी वजह से मानसून सक्रिय नहीं हो पाया। ऐसे में लोगों को अभी गर्मी का सामना करना ही पड़ेगा।
जबकि देश की राजधानी में एक जुलाई को 90 साल का रिकॉर्ड टूट गया। दिल्ली में 1 जुलाई को 45 डिग्री पारा पहुंच गया। दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 45.2 डिग्री और नजफगढ़ में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। उत्तर प्रदेश, हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। तो उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बारिश हो रही है।
यह भी पढ़ें- डेल्टा वैरिएंट को बेअसर करेगी सिंगल शॉट कोविड वैक्सीन, जानिये जॉनसन एंड जॉनसन का चौंकाने वाला दावा