होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana: पूर्व सीएम ओपी चौटाला बोले- इनेलो छोड़ने वाले अब घर वापसी करेंगे

Haryana: पूर्व सीएम ओपी चौटाला बोले- इनेलो छोड़ने वाले अब घर वापसी करेंगे

 

इनेलो सुप्रीमो और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला बुधवार को टीकरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे। चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा किसान विरोधी और पूंजीपतियों के हित में नीतियां बनाई जा रही हैं। ऐसे कठिन दौर में इनेलो का हर कार्यकर्ता किसान के साथ खड़ा है। आंदोलन को 8 महीने होने के बाद भी सरकार द्वारा किसानों की आवाज नहीं सुनना दुर्भाग्यपूर्ण है।

बहादुरगढ़ के बाईपास पर हुई सभा को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, इनेलो महिला विंग की प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, बादली से पूर्व विधायक नरेश शर्मा, आईएसओ के धर्मेंद्र हुड्डा, पंजाब से आई सोनिया मान, भाकियू नेता गुरदेव सिंह व विनोद कंबोज आदि ने भी संबोधित किया। अपने पुराने रंग में लौटते नजर आ रहे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि किसानों का धरना प्रदर्शन दिनोंदिन मजबूत हो रहा है। सरकार को तीनों काले कृषि कानूनों को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ेगा। यह लड़ाई केवल किसानों और मजदूरों की नहीं, बल्कि पूरे देश की है। पूरी दुनिया की निगाहें किसान आंदोलन पर हैं।

चौटाला के अनुसार वे जननायक देवीलाल की तरह हमेशा किसानों के साथ रहे हैं और रहेंगे। जबकि बीजेपी सरकार केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। देश की जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांट रही है। कृषि आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान समेत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। उन्होंने दोहराया कि इनेलो छोड़ने वाले अब घर वापसी करेंगे। साथ ही प्रदेश में मध्यावधि चुनाव की आशंका व्यक्त की। ‍

यह भी पढ़ें- असम में RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, CAA-NRC से मुस्लिम भाईजानों को कोई खतरा नहीं


संबंधित समाचार