होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Haryana Budget 2020: CM मनोहर लाल पेश कर रहें है बजट

Haryana Budget 2020: CM मनोहर लाल पेश कर रहें है बजट

 

हरियाणा विधानसभा में शुक्रवार को नया इतिहास लिखा जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब प्रदेश के सीएम बजट पेश करेंगे। बजट भाषण दिन के 12 बजे शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने 100 दिन में तैयारी पूरी की है। 

सीएम ने कहा है कि बजट सबके हित में होगा। मैं पूरे हरियाणा का हूं और सारी जनता मेरी है। हर वर्ग का ख्याल बजट में रखा गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करने जा रहे हैं। आशा है कि यह बजट सर्वांगीण बजट होगा और इसमें सबका साथ-सबका विकास की धारणा का ख्याल रखा जाएगा। 

बजट से पहले सभी वर्गों से प्री-बजट बैठकों में सुझाव लिए गए हैं। चाहे वह अधिकारी हों, विधायक हों, नेता या अन्य कोई वर्ग हो। सूत्रों के अनुसार सरकार आगामी बजट में खेलों, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, पानी व शिक्षा इत्यादि महकमों के बजट में भारी बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा लगभग चार सौ योजनाओं को बंद कर अन्य योजनाओं में समायोजित कर दिया जाएगा। यह वर्तमान में प्रासंगिक नहीं रही हैं। बजट पर हर वर्ग की निगाहें टिकी हुई हैं। कर्मचारियों, व्यापारियों सहित अन्य वर्गों को बड़ी सौगातों की उम्मीद है। 


संबंधित समाचार