होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किसान आंदोलनकारी ने जबरन रोकी अजय देवगन की कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

किसान आंदोलनकारी ने जबरन रोकी अजय देवगन की कार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

मुंबई फिल्म सिटी के बाहर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कार रोकने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल बीते दिन सुबह करीब 9बजे आरोपी राजदीप सिंह एक्टर की कार के आगे खड़ा हो गया और हंगामा किया। इसी के साथ एक्टर अजय को जबरन किसान आंदोलन पर बोलने के लिए कहा। इसके अलावा आरोपी बार-बार अजय देवगन को पंजाब का दुश्मन भी बोल रहा था।

बॉलीवुड एक्टर जब अपनी फिल्म की शुटिंग के लिए फिल्म सिटी जा रहे थे उस दौरान राजदीप नाम का शख्स, अजय देवगन से कहने लगा कि दिल्ली में किसान इतने दिनों से आंदोलन कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन आप उनके समर्थन में कोई ट्वीट क्यों नहीं कर रहे हैं? यह हंगामा करीब 15-20 मिनट तक चला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी पर IPC की धारा 341, 504, 506 के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, आरोपी राजदीप सिंह के दोस्त ने बताया की वह सिर्फ अजय देवगन से किसानों के हक के लिए बात करने गया था। ये कोई बहुत बड़ा गुनाह तो नहीं है फिर पुलिस ने उसे क्यों गिरफ्तार किया यह समझ नहीं आ रहा हैं। 

यह भी पढ़ें- Dhamaka Teaser Out: 'धमाका' के लिए तैयार कार्तिक आर्यन, कहा-'जो भी कहूंगा सच कहूंगा...


संबंधित समाचार