होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Facial Massage: अब पर ही कर सकते हैं फेशियल मसाज, जान लें ये पांच सिंपल स्टेप्स

Facial Massage: अब पर ही कर सकते हैं फेशियल मसाज, जान लें ये पांच सिंपल स्टेप्स

 

ये तो सभी जानते हैं कि चेहरे की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है। अब आपको इस के लिए पार्लर जाने की कोई जरुरत नहीं है। आप इसे अब घर पर भी कर सकते हैं। चेहरे की मालिश बेहद रिलेक्सिंग होती है। और जब आप इसकी सही तकनीक जानते हैं तो आप आसानी से घर पर चेहरे की मालिश कर सकते हैं। जानिए फेशियल मसाज करने के सिंपल स्टेप्स। 

1) फॉरहेड मसाज 
अपने उंगलियों को अपने माथे पर रखें, ठीक आइब्रो के बीच में रखें। फिर धीरे से उन्हें ऊपर की ओर ले जाएं, हेयरलाइन की ओर, मसाज करें। इसे स्क्रैपिंग मोशन में करें। इसे पांच बार दोहराएं। 

2) आंखों के पास मसाज 
अपनी  टिप्स को आखों के नीचे रखें। अपनी आंखों के नीचे, नाक के पुल की ओर उंगलियों को सरकाएं। इसे आइब्रो पर घुमाते रहें और फिर गोल शेप में घुमाएं। इसे पांच बार दोहराएं।

3) गालों की मसाज 
अपने नकल्स को अपने गालों पर, नाक के पुल के पास रखें। इसे धीरे से अपने गालों पर, कानों की ओर स्वाइप करें और पांच बार दोहराएं।

 4) मुंह के पास मसाज
अपनी मुंह के पास उंगलियों से 'वी' शेप बनाएं। उंगलियों को अपने मुंह के पास इस तरह रखें कि एक उंगली होंठ के ऊपर हो और दूसरी निचले होंठ के नीचे हो। उंगलियों को धीरे से दबाएं और अपने कानों की ओर खींचें। इसे पांच बार दोहराएं।

 5) चिन की मसाज 
अपने पोर को अपने चिन पर इस तरह रखें कि जॉलाइन पोर के बीच में रहे। धीरे से पोर को ऊपर की ओर, जबड़े की रेखा के साथ, अपने कानों की ओर खींचें। इसे पांच बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें- अगर दुबले-पतले बच्चों को बनाना है तंदुरुस्त, तो उनकी डाइट में एड करें ये चीजें


संबंधित समाचार