होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर से हड़ताल, किया ये ऐलान

हरियाणा में कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एक बार फिर से हड़ताल, किया ये ऐलान

 

हरियाणा में लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी यूनियनें आक्रामक होने लगी हैं। सरकार से पूर्व में हुए समझौते लागू नहीं होने पर सर्व कर्मचारी संघ ने 8 जनवरी को हड़ताल का एलान किया है। 19 दिसंबर तक सभी जिलों और ब्लॉकों मे कार्यकर्ता सम्मेलन कर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इसके बाद 20 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे।

सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, महासचिव सतीश सेठी और उप महासचिव सबिता मलिक ने कहा कि 20 दिसंबर को अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर नोटिस दिवस मनाते हुए मुख्य सचिव के नाम जिला उपायुक्तों को हड़ताल के नोटिस सौंपे जाएंगे।

लांबा ने बताया कि अगले चरण में 21 दिसंबर से 6 जनवरी तक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सभी विभागों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों, स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, पंचायत समितियों, बिजली घरों, अस्पतालों में गेट मीटिंगें की जाएंगी। जनसंपर्क अभियान व जत्थों के लिए केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिला स्तर पर ड्यूटी लगाई गई है।

 


संबंधित समाचार