होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दंगल गर्ल बबीता फौगाट और भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग की हुई शादी, लिए 8 फेरे

दंगल गर्ल बबीता फौगाट और भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग की हुई शादी, लिए 8 फेरे

 

दंगल गर्ल अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान बबीता फौगाट रविवार को गांव मातनहेल निवासी भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ प्रणय सूत्र में बंध गई। एक रूपये का रिश्ता करने वाले द्रोणाचार्य अवार्डी पहलवान महाबीर फौगाट ने बड़ी सादगी के साथ अपनी दूसरे नंबर की बेटी बबीता फौगाट का विवाह किया। वहीं विवेक सुहाग भी 21 लोगों की बारात में सिर्फ अपने परिजनों को साथ लेकर बबीता से फेरे लेने पहुंचे।

गांव बलाली में हुए शादी समारोह के दौरान सिर्फ फौगाट फैमिली मेंबर और कुछ ग्रामीण ही मौजूद थे। बड़ी बहन गीता फौगाट ने भी पवन के साथ 8 फेरे लिए थे। गीता ने 8वां फेरा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का नारा देते हुए लिया था। वहीं इसी राह पर छोटी बहन बबीता ने भी विवेक सुहाग के साथ 8 फेरे लिए। जिसमें 8वां फेरा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सहित दहेज कुप्रथा के खिलाफ लिया।

पहलवान महाबीर फौगाट की सबसे छोटी बेटी संगीता फौगाट के मंगेतर स्टार पहलवान बजरंग पूनिया भी शादी में शामिल होने पहुंचे। सभी सामाजिक रस्मे पूरी करने के बाद बबीता और विवेक ने मिलकर पौधा रोपण भी किया। नवविवाहित जोड़े ने अपने पिता महाबीर पहलवान के अखाड़े नजदीक ही पौधा लगाया और उसमें पानी डाला। बबीता ने कहा कि अखाड़े में पहलवान बनने के लिए स्वच्छ वातारवण भी चाहिए होता है। इसलिए अखाड़े के पास पेड़ होंगे तो वातावरण और भी अच्छा रहेगा।


संबंधित समाचार