होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Virus : न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों के प्रवेश पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

Corona Virus : न्यूजीलैंड ने भारत से आने वाले लोगों के प्रवेश पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध

 

कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने 11 अप्रैल से करीब दो हफ्तों के लिए भारत से आने वाले सभी यात्रियों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा की। भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण न्यूजीलैंड के नागरिकों के भी देश में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है।

एक खबर के मुताबिक, अर्डर्न ने कहा कि यह प्रतिबंध रविवार को शुरू होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य देशों से भी पैदा हो रहे खतरे का आकलन करेगी। अर्डर्न ने कहा, "यह स्थायी व्यवस्था नहीं है बल्कि अस्थायी कदम है।" उन्होंने कहा कि कुछ देशों के यात्रियों पर पहले भी यात्रा पाबंदी रही है लेकिन कभी भी न्यूजीलैंड के नागरिकों और निवासियों की यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया।

उन्होंने कहा कि वह भारत में न्यूजीलैंड वासियों के लिए इस अस्थायी निलंबन से पैदा होने वाली परेशानियों को अच्छे से समझती हैं। अर्डर्न ने आगे कहा, "लेकिन मुझे जिम्मेदारी का भी अहसास है और यात्रियों के समक्ष पैदा हो रहे खतरों को कम करने के तरीके तलाश करने का दायित्व भी मुझ पर है।" बता दें कि न्यूजीलैंड में कोरोना वायरस के 23 नए मामले आए हैं जिनमें से 17 संक्रमित लोग भारत से आए। इसके बाद यह यात्रा पाबंदी लगाई गई है।

यह भी पढ़ें- शाह महमूद कुरैशी बोले- एक और युद्ध नहीं झेल सकते भारत-पाकिस्तान


संबंधित समाचार