होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को बड़ी राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत

ड्रग केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को बड़ी राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत

 

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मुंबई की कोर्ट ने सोमवार को दोनों की गिरफ्तारी के अगले दिन उन्हें जमानत दे दी। बता दें इससे पहले मुंबई की कोर्ट ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को चार दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने घर से गांजा बरामद होने पर दोनों को शनिवार को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट को इनकी जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुनवाई करनी थी। वही, आज सुनवाई में दोनों को कोर्ट ने जमानत दे दी।

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद वायरल हुआ सालों पुराना ये ट्वीट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल


संबंधित समाचार