होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा और पंजाब में आज सर्द रहा मौसम, विभाग ने जारी की रिपोर्ट

हरियाणा और पंजाब में आज सर्द रहा मौसम, विभाग ने जारी की रिपोर्ट

 

हरियाणा और पंजाब में शुक्रवार को सर्द मौसम बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में पारा क्रमश: 4.2 डिग्री, 3.6 डिग्री, छह डिग्री, 6.6 डिग्री और तीन डिग्री तक लुढ़क गया।

वहीं, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, 6.8 डिग्री, 5.7 डिग्री, छह डिग्री, 1.4 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। 
 


संबंधित समाचार