होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब में ठंड का कहर, बठिंडा में पारा 2.8 डिग्री पहुंचा

पंजाब में ठंड का कहर, बठिंडा में पारा 2.8 डिग्री पहुंचा

 

पिछले दो दिनों से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर देश के मैदानी राज्यों में दिख रहा है। यहां शीत लहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों तक इससे राहत के कोई आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग ने अगले 5 दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि पूरे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, यूपी, एमपी, ओडिशा, प. बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक हडि्डयां कंपाने वाली ठंड रहेगी। पूर्वी भारत में ठंड 2 जनवरी तक रहने की संभावना है।

वहीं, पंजाब में शुक्रवार को 2.8 डिग्री के साथ बठिंडा सबसे ठंडा, जबकि संगरूर में 3 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। मोगा, फिरोजपुर में 4 डिग्री रहा। बठिंडा में 5 साल के बाद 27 दिसंबर सबसे ठंडा रहा। आईएमडी ने वार्निंग में रेड अलर्ट जारी किया है। यह हालात आज भी इसी तरह बने रहने की चेतावनी दी है। मौसम महकमे के मुताबिक, अमृतसर और लुधियाना का अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले फिर से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और ये 8.8 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ।


संबंधित समाचार