होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Christmas 2020: जानिए आखिर 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे

Christmas 2020: जानिए आखिर 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे

 

जिस तरह से हिन्दुओ  के लिए होली, दशहरा, दिवाली और मुसलमानों के लिए ईद का पर्व बेहद खास होता है, ठीक उसी तरह से ईसाई धर्म के लोगों के लिए क्रिसमस का त्योहार बहुत मायने रखता है। ऐसे में दुनिया भर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है क्रिसमस 25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता है? शायद आप नहीं जानते होंगे तो चलिए आज हम आपको बताते है इसके पीछे की वजह।

दरअसल, हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह यानी जीसस क्राइस्ट को अल्लाह का बेटा मानते हैं। ईसाई धर्म की प्रचलित पुरानी मान्यताओं के मुताबिक, रोम के लोग 25 दिसंबर को रोमन उत्सव के तौर पर मनाते थे।इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देकर इस पर्व की बधाइयां देते थे।

वही, गुजरते वक्त के साथ-साथ यह उत्सव बड़े तौर पर मनाया जाने लगा, इसलिए लोग इस दिन को बड़ा दिन कहने लगे। बता दें कि ईसा मसीह के जन्म की वास्तविक तिथि ज्ञात नहीं है, लेकिन एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के मुताबिक, ईसा मसीह का जन्म 7 से 2 ईसा पूर्व के बीच हुआ था।

ऐसा माना जाता है कि ईसा के जन्म के बाद सभी देवता उन्हें देखने और उनके माता-पिता को बधाई देने आए थे। उस दौरान सदाबहार फर के पेड़ को सजाया गया था, तब से लेकर अब तक हर साल क्रिसमस के मौके पर क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, 25 दिसंबर को इसलिए भी बड़ा दिन कहा जाता है, क्योंकि क्रिसमस से दिन बड़ा होने लगता है और रात छोटी होने लगती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है Independence Day पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग? जानें वजह


संबंधित समाचार