होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चमोली : खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत कई घायल   

चमोली : खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत कई घायल   

 

चमोली जिले की निजमुला घाटी में गाड़ी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है।

बाकि घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। वाहन पगना से बिरही की ओर जा रहा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर मैक्स 200 फिट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौक पर ही मौत हो गई। मृतकों में संजय नेगी उम्र 24 साल और टिकेंद्र राम उम्र 23 हैं ।  

घायलों में बालक सिंह उम्र 26 साल, जसपाल सिंह (चालक) उम्र 30 साल, जगदीश सिंह 23 साल, सोहन कुमार 21 साल, मुकेश कुमार 22 वर्ष, राहुल सिंह 22 साल, मनोज सिंह 26 साल, गोपी नेगी 18 साल हैं। गम्भीर रूप से घायल सोहन सिंह और मनोज सिंह को उपचार के लिए हायर सेंटर रैफर किया गया है। 

यह भी पढ़ें- रुद्रप्रयाग: जंगल में जलती तिल्ली फेंकने पर युवक गिरफ्तार, अब तक सात के खिलाफ की गई कार्रवाई


संबंधित समाचार