होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

पंजाब के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह : भगवंत मान

पंजाब के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह : भगवंत मान

 

पंजाब इकाई के आम आदमी पार्टी (आप) के प्रधान भगवंत मान ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हुए हैं, जो माफिया राज चला रहे कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बजाए कांग्रेस आलाकमान के पास शिकायतें कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा कमजोर मुख्यमंत्री पंजाब के लिए विनाशकारी सिद्ध हो रहा है और लोगों को ऐसे कमजोर नेता की जरूरत नहीं है। इसलिए कैप्टन को तुरंत ही मुख्यमंत्री पद से हट जाना चाहिए। चुनाव में पंजाब के लोगों ने अमरिंदर सिंह को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया है न कि राहुल गांधी को।

वहीं, भगवंत मान ने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री माफिया के संरक्षण के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय कांग्रेस आलाकमान को शिकायतें कर रहा है। यह तो केवल कमजोर इंसान ही कर सकता है मुख्यमंत्री नहीं। उन्होंने कहा कि वास्तव में कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी नालायकी और चुनावी वायदों से मुकरने के कारण पंजाब के लोगों से दूर हो गया है और अब वह अपनी कुर्सी बचाने के लिए विधायकों और मंत्रियों के नामों की फाइलें कांग्रेस हाईकमांड के समक्ष पेश करके समझौता कर रहा है।

इसके अलावा भगवंत मान ने कहा, "कैप्टन ने माफिया से सम्बन्धित मंत्रियों और विधायकों के नाम छिपा कर पंजाब वासियों को धोखा दिया है, सच तो यह है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ही माफिया राज का सरपरस्त बना हुआ है।" साथ ही उन्होंने मांग की है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस हाईकमांड को दी विधायकों और मंत्रियों की सूची जनतक करें, जिससे पंजाब के लोगों को माफिया राज से सम्बन्धित कांग्रेसियों का पता चल सके। 

भगवंत मान ने आगे कहा, "2017 की विधानसभा चुनाव के दौरान कैप्टन सिंह ने सत्ता में आते ही माफिया राज खत्म करने का वादा किया था लेकिन कांग्रेस की सरकार में माफिया राज खत्म नहीं हुआ। रेत, बजरी, शराब, ट्रांसपोर्ट, केबल माफिया आदि के साथ साथ वैक्सीन और नौकरी माफिया भी कैप्टन सिंह के मंत्रियों और विधायकों ने स्थापित कर लिया और इस माफिया राज के जरिये लोगों को लूटा और पीटा जा रहा है।"


संबंधित समाचार