होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CAB का असर, गुवाहाटी में होने वाले भारत-जापान शिखर बैठक टली

CAB का असर, गुवाहाटी में होने वाले भारत-जापान शिखर बैठक टली

 

नागरिकता कानून के खिलाफ पूर्वोत्तर में हो रहे हंगामे का असर भारत-जापान शिखर बैठक पर भी पड़ा है। इस कानून के खिलाफ असम में हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गुवाहाटी में होने वाले भारत-जापान शिखर बैठक को टाल दिया गया है। इस बैठक में जापानी पीएम शिंजो आबे को शिरकत करनी थी। आबे की 15 से 17 दिसंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर वार्ता के लिए भारत आने की योजना थी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के प्रस्तावित भारत दौरे के संबंध में दोनों पक्षों ने निकट भविष्य में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर दौरा रखने का फैसला किया है। असम में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर पिछले दो दिन से व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

हजारों लोग इस विधेयक को वापस लिए जाने की मांग को लेकर निषेद्याज्ञा का उल्लंघन करके सड़कों पर उतर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस के साथ झड़प में गुवाहाटी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले जापान के जीजी प्रेस ने कहा था कि आबे भारत की अपनी यात्रा को रद्द करने पर विचार कर रहे हैं क्योंकि गुवाहाटी में सुरक्षा हालात खराब हो गए हैं। जापान और भारत की सरकारें अंतिम संभावना की तलाश कर रही हैं।

 

यह भी पढ़ें- संसद में बवाल के बावजूद राहुल ने दोहराया रेप इन इंडिया, कहा मैं नहीं मांगूंगा माफी


संबंधित समाचार