होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भाजपा के रविकांत शर्मा बने चंडीगढ़ के मेयर, कांग्रेस के बबला को 12 वोटों से हराया

भाजपा के रविकांत शर्मा बने चंडीगढ़ के मेयर, कांग्रेस के बबला को 12 वोटों से हराया

 

चंडीगढ़ नगर निगम को शुक्रवार को नया मेयर मिल गया है। यहां भाजपा ने मेयर पद पर कब्जा कर लिया है। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार रविकांत शर्मा को 17 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला को 5 वोट ही मिले। चुनाव अधिकारी के मुताबिक, मेयर पद के लिए कुल 27 वोट मेयर चुनाव में थे जिसमें से 24 वोट पड़े। 17 वोट रवि कांत शर्मा को और 5 वोट दविंदर बबला को जबकि 2 वोट रिजेक्ट हुए। 

उधर, मेयर डिक्लेयर होने के बाद कांग्रेस ने यह कहकर बाकी दो पोस्ट का बायकॉट कर दिया कि चुनाव पार दर्शी तरीके से नहीं हुआ है। हमें इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने के लिए मना किया था, लेकिन विरोधियों को मोबाइल ले जाने दिया गया।

बता दें कि मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव शुक्रवार को निश्चित हुए थे। इसके लिए सोमवार को नामांकन भरे गए थे। भाजपा से जहां मेयर पद के लिए रविकांत शर्मा, सीनियर मेयर पद के लिए महेशइंद्र सिंह सिद्धू और डिप्टी मेयर के लिए फर्मिला देवी दौड़ में थे, वहीं कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए देवेंद्र सिंह बबला, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर कौर गुजराल और डिप्टी मेयर पद के लिए सतीश कैंथ चुनावी मैदान में थे।

यह भी पढ़ें- देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 18139 नए केस आए सामने, कुल संक्रमितों संख्या बढ़कर 1,04,13,417 हुई


संबंधित समाचार