होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

संसद परिसर में धरने पर बैठीं रूपा गांगुली, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ये गंभीर आरोप

संसद परिसर में धरने पर बैठीं रूपा गांगुली, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री पर लगाए ये गंभीर आरोप

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ड्रग्स कनेक्शन के बाद अब यौन शोषण का मामला संसद तक पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद और टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने आज बॉलीवुड में शोषण मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। वह बैनर पोस्टर लेकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे धरने पर बैठ गईं। 

हाथ में तख्ती लिए संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सांसद रुपा गांगुली ने कहा कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री किसी को मारेगी, किसी को गांजा पिलाएगी, किसी को कोकेन पिलाएगी और बोल देगी सुशांत सिंह ने आत्महत्या की। यहां लड़कियों को अपमानित किया जाता है और मुंबई पुलिस इस पर कोई एक्शन नहीं लेती।

इस दौरान उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही, रूपा गांगुली के हाथों में जो तख्तियां है उनपर लिखा, 'मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितनी लड़कियों की इज्जत लुटेगी? कितने बच्चों की जिंदगी को ड्रग्स में डुबो देगा? मुंबई फिल्म इंडस्ट्री और कितने मर्डर करवाएगा?'

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इन्साफ की गुहार लगाई है। ड्रग्स को लेकर पहले से ही विवादों में घिरी बॉलीवुड इंडस्ट्री यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद मुश्किलों में घिरती नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें- पायल घोष द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोप पर अनुराग कश्यप का जवाब, बोले- थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम


संबंधित समाचार