होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Birthday Special : जानिए Anushka Sharma की जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें

Birthday Special : जानिए Anushka Sharma की जिंदगी से जुड़ी ये खास बातें

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का आज 32 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1 मई 1988 में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जन्म हुआ था। अनुष्का का जन्म भले ही अयोध्या में हुआ लेकिन उनकी परवरिश बैंगलुरु में हुई थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म नगरी मुंबई में अपना करियर बनाया। वे इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे है। तो आइए जानते है... 

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है जो कि आर्मी रिटायर्ड ऑफिसर है। उनकी मां का नाम आशिमा शर्मा है और वह हाउस वाइफ हैं। उनके बड़े भाई कर्नेश शर्मा भी मर्चेंट नेवी में हैं। अनुष्का ने बेंगलूरु के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की और उसके बाद माउंट कारमेल कॉलेज से ग्रेजुएशन की। एक आर्मी से जुड़े परिवार में बड़ी हुई अनुष्का की पढ़ाई अच्छी जगह पर हुई। वही, अनुष्का के बड़े भाई का नाम कर्नेश शर्मा है और वह मर्चेंट नेवी में हैं। आपको बता दें कि अनुष्का ने बेंगलूरु के आर्मी स्कूल से पढ़ाई की है और उसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन माउंट कारमेल कॉलेज से की है।

अनुष्का ने इस मूवी के साथ की थी करियर की शुरुआत 

आपको बता दें कि अनुष्का ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से की थी। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के साथ नजर आई। उनकी इस मूवी को दर्शको ने काफी पसंद किया था. इसके बाद अनुष्का ने 'बैंड बाजा बारात', 'बदमाश कंपनी' , 'पटियाला हाउस' और 'जब तक है जान' जैसी कई जबरदस्त फिल्मों में काम किया। 

ऐसे शुरू हुई विराट और अनुष्का की लव स्टोरी 

दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी। ये उस दौरान की बात है जब विराट अपने क्रिकेट करियर में सफलता के मुकाम को हासिल करने में लगे थे और तब अनुष्का जब तक बॉलीवुड की सुपर स्टार बन चुकी थीं। इस दौरान अनुष्का को एक एड कंपनी ने अपना एडशूट का ऑफर किया था। यह एक कमर्शियल शैंपू का एड था, जिसमें अनुष्का और कोहली साथ नजर आए। इसी एड शूट से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। फिर न जाने कब दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों  मीडिया की सुर्खियों छाने लगे। 

साल 2014 में हुआ था दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा 

जब 2014 में अफ्रीका दौरे से वापस लौट रहे विराट कोहली को जब अनुष्का लेने मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो हर किसी के दिमाग में तस्वीर साफ हो चुकी थी कि दोनों के बीच कुछ है। इन खबरों पर 2014 के अंत तक कोहली ने अनुष्का संग अपने रिलेशनशिप को जगजाहिर कर दिया। इसके बाद 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ शादी की।

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन, कैंसर से थे पीड़ित


संबंधित समाचार