होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बटाला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पुलिस ने मालिकों के परिवारिक सदस्य रोमी मट्टू के खिलाफ किया केस दर्ज

बटाला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: पुलिस ने मालिकों के परिवारिक सदस्य रोमी मट्टू के खिलाफ किया केस दर्ज

 

पंजाब बटाला में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री मालिकों के परिवारिक सदस्य रोमी मट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई थी। 20 लोग घायल हो गए थे। इन 23 में से सात लोग वे थे जो पटाखा फैक्ट्री मालिकों के परिवार से संबंधित थे। इसके अलावा फैक्ट्री मालिकों के परिवार से संबंधित दो-तीन लोग घायल थे।

मामले में बटाला सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को फैक्ट्री मालिकों के परिवार के एकमात्र पुरुष सदस्य रोमी मट्टू को नामजद किया है। रोमी मट्टू मृतक जसपाल सिंह का चचेरा भाई है। एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि पुलिस ने मृतक जसपाल सिंह के अज्ञात पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

उस समय पुलिस को मृतक जसपाल सिंह के पारिवारिक सदस्यों के बारे में पता नहीं था। इसलिए अब पहचान करने के बाद पहले से ही फरार चल रहा रोमी मट्टू को नामजद किया गया है। इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान करने के बाद उनको भी दर्ज मामले में नामजद किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले में नामजद में फरार आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी कर रही है।


संबंधित समाचार