होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऑस्ट्रिया: 7 मस्जिदें बंद, 60 इमामों को देश से निकालेगा ऑस्ट्रिया

ऑस्ट्रिया: 7 मस्जिदें बंद, 60 इमामों को देश से निकालेगा ऑस्ट्रिया

 

ऑस्ट्रिया में सात मस्जिदों को बंद किया जा रहा है. इन मस्जिदों के 60 इमाम भी बर्खास्त किए जाएंगे. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह राजनीतिक इस्लाम और धार्मिक समूहों को मिलने वाले विदेशी धन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात मस्जिद को बंद कर रही है. इमामों को भी हटाया जाएगा.

चांसलर सबैस्टियन कुर्ज ने कहा कि सरकार वियना में एक कट्टरपंथी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है और छह मस्जिदों का संचालन करने वाले समूह अरब रिलिजियस कम्यूनिटी को भंग कर रही है. सरकार 2015 के एक कानून के तहत यह कार्रवाई कर रही है.

ऑस्ट्रिया की आबादी करीब 88 लाख है जिसमें लगभग 6 लाख मुस्लिम हैं. इनमें से ज्यादातर तुर्की के मुसलमान हैं या उनका मूल तुर्की का है.

ऑस्ट्रिया के चांसलर कर्ज ने शुक्रवार को कहा कि समांतर समाज, राजनीतिक इस्लाम और कट्टरपंथी प्रवृत्तियों के लिए हमारे देश में कोई जगह नहीं है. ऑस्ट्रिया में एक संस्था मुस्लिम समुदाय की एक बॉडी के साथ मिल कर काम कर रही है ताकि देश में स्थित कट्टरपंथी मस्जिदों और इमाम का पता लगाया जा सके.

 


संबंधित समाचार