होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अरविंद केजरीवाल ने स्कूल में बांटे मास्क, पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह और हरियाणा सरकार पर कसा तंज

अरविंद केजरीवाल ने स्कूल में बांटे मास्क, पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह और हरियाणा सरकार पर कसा तंज

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर एक कार्यक्रम में छात्रों को मास्क बांटे। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि आप भी बच्चों को मास्क पहनाएं। अरविंद केजरीवाल ने पंजाब की अमरिंदर सिंह और हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर तंज कसे।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने छात्रों से कहा कि सारे बच्चे मिलकर खट्टर अंकल और कैप्टन अंकल को चिट्ठी लिखना कि हमारी सेहत का ख्याल रखो। प्रदूषणों के कारणों को गिनाते हुए उन्होंने कहा, अक्टूबर और नवंबर के महीने में पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब से सारा धुंआ दिल्ली में आता है। वहां क्या होता है किसान अपनी फसल उगाते हैं। फिर काटते हैं, डंडा रह जाता है और उस डंडे को किसान खेतों में जलाते हैं। खट्टर अंकल और कैप्टन अंकल से गुजारिश है कि हमारे बच्चों का ख्याल रखो।

वायु गुणवत्ता निगरानी संस्था सफर के मुताबिक, आज औसत वायु गुणवत्ता का स्तर दिल्ली में 425 पर है। शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर और 500 से ऊपर को अति गंभीर आपात स्थिति की श्रेणी में रखा जाता है।


संबंधित समाचार