होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

MTV Roadies Real Heroes शो के विनर बने कश्मीर के अरुण शर्मा

MTV Roadies Real Heroes शो के विनर बने कश्मीर के अरुण शर्मा

 

इंडिया के सबसे ज्यादा लंबे समय तक चलने वाले एडवेंचर रिएलिटी शो के 16वें सीजन की जर्नी 18 अगस्त को खत्म हो गई। हम बात कर रहे हैं MTV Roadies Real Heroes शो की। इस सीजन को कश्मीर के रहने वाले अरुण शर्मा ने जीता है। रफ्तार गैंग के अरुण शर्मा ने ग्रैंड फिनाले में प्रिंस के गैंग को हराकर ये खिताब हासिल किया है।

ये सीजन 10 फरवरी को शुरु हुआ था। युवाओं पर आधारित इस रिएलिटी शो का पहला सीजन साल 2003 में आया था। इस शो को रणविजय सिंह होस्ट कर रहे थे और संदीप सिंह, रफ्तार, निखिल चिन्नप्पा, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला गैंग लीडर थे।

अरुण ने रोडीज के सफर में प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया। इस शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी और उन्होंने सभी का दिल जीतते हुए शो को भी जीत लिया। इस पूरे सीजन में उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से किसी को निराश नहीं किया और हर टास्क को बखूबी कंप्लीट किया।

शो जीतने पर अरुण ने कहा, एक छोटे से गांव का लड़का, जिसने भाषा की समस्या से लेकर आर्थिक तंगी का भी सामना किया, उसके लिए ये शो जीतना आसान नहीं था। हालांकि, मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी और उसी का नतीजा है कि आज मैं इस मुकाम पर खड़ा हूं। बता दें कि एमटीवी रोडीज ग्रैंड फिनाले के सफर में अरुण शर्मा के साथ अंकिता पाठक और बिधान श्रेष्ठा भी थे।


संबंधित समाचार