होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अक्षय कुमार ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो का टीजर किया रिलीज, कही ये बात

अक्षय कुमार ने अपने पहले म्यूजिक वीडियो का टीजर किया रिलीज, कही ये बात

 

अक्षय कुमार इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों में बिजी चल रहे हैं। बीते दिनों ही अक्षय की फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई है और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म हाउसफुल 4 के बाद अक्षय जल्द ही गुड न्यूज में नजर आएंगे, जो कि इसी साल के आखिर में रिलीज होगी। वहीं अक्षय ने अपने इतने लंबे करियर के दौरान आजतक किसी म्यूजिक वीडियो में काम नहीं किया है।

लेकिन ये लीजिए अब अक्की जल्द ही म्यूजिक वीडियो फिलहाल में नजर आने वाले हैं, जिसकी चर्चा बीते दिनों से हो रही है। इस म्यूजिक वीडियो मे अक्षय के साथ कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन नजर आएंगी। नुपुर का पहला ब्रेक होगा। बीते दिनों ही इस गाने पोस्टर आया था और अब गाने का टीजर रिलीज किया गया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, मैं अक्सर लोगों से सुनता हूं कि आजकल के गानों में वो बात नहीं है। उम्मीद करता हूं कि #Filhall इसे बदल देगा। अपनी पहली म्यूजिक वीडियो का टीजर शेयर कर रहा हूं।

इस म्यूजिक वीडियो को अरविंद खैरा ने निर्देशिक किया है। वहीं गाने को पंजाबी सिंगर बी प्राक ने गाया है। साथ ही गाने के लिरिक्स जानी ने लिखे हैं। बता दें कि इससे पहले बी प्राक ने अक्षय के साथ केसरी में काम किया है। बी प्राक ने केसरी में तेरी मिट्टी गाने को गाया था। फिलहाल गाना 9 नवंबर को रिलीज होगा।


संबंधित समाचार