होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अजय चौटाल को सजा पूरी होने के बाद मिली रिहाई, जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में पाए गए थे दोषी 

अजय चौटाल को सजा पूरी होने के बाद मिली रिहाई, जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में पाए गए थे दोषी 

 

साल 2000 के 3206 जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटले के दोषी पूर्व सांसद और जेजेपी (JJP) के अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला (Ajay Chautala) की सजा अब पूरी हो चुकी है। कोविड-19 (Covid19) की आपात पैरोल पर 26 मार्च 2020 से चल रहे अजय चौटाला गुरुवार दोपहर तिहाड़ से अपनी रिहाई की औपचारिकताएं पूरी कर दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। उनकी रिहाई से जजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्‍साह देखने को मिला।

आपको बता दें, सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने जनवरी 2013 में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (Omprakash Chautala), अजय चौटाला सहित 53 लोगों को अलग-अलग अवधि व जुर्माने की सजा सुनाई थी। अजय चौटाला से पहले दो जुलाई 2021 को पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को रिहा किया गया था। इस पर अजय चौटाला के बेटे दुष्यंत चौटाला (Dushiyant Chautala) ने दिल्ली स्थित फार्म हाउस पर अपने पिता अजय की अगवानी की और सजावधि को एक बुरे सपना बताया।

बुरे सपने जैसे थे ये नौ साल: दुष्यंत चौटाला
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता की रिहाई पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 'डाक्टर अजय सिंह चौटाला उनके हीरो हैं। उन्होंने कहा कि अब डाक्टर चौटाला की नियमित उपस्थिति उनके लिए आशीर्वाद रूपी सहारा बनेगी। वे हम सबके नायक हैं। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पिता को वापस घर में देखकर सभी बेहद खुश हैं। आज उनके परिवार और पार्टी के लिए 9 साल 25 दिनों का बुरा सपना भी खत्म हुआ।'

अब पार्टी को मिलगा बल: निशान सिंह
वहीं इस पर जजपा प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि 'पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला कानूनी प्रक्रिया के तहत अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। सार्वजनिक जीवन में उनकी सक्रियता से जजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है। उनकी सक्रियता और नेतृत्व से पार्टी की गतिविधियों को और बल मिलेगा।'

कार्यकर्ताओं के लिए यह दिन दीवाली से कम नहीं: कप्तान मीनू बैनीवाल
बता दें कि इस पर अजय चौटाला के पुराने साथी कप्तान मीनू बैनीवाल (Captain Meenu Bainiwal) ने कहा कि 'उन सहित पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह दिन दीवाली से कम नहीं है। पार्टी कार्यकर्ताओं को राज्य में सरकार बनाने से भी ज्यादा खुशी अजय भाई की रिहाई की हो रही है।'

यह भी पढ़ें- कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाएगी हरियाणा सरकार


संबंधित समाचार