होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रणवीर की हुई दीपिका, कोंकणी रीति रिवाज के बाद अब सिंधी रस्म-ओ-रिवाज से करेंगे शादी

रणवीर की हुई दीपिका, कोंकणी रीति रिवाज के बाद अब सिंधी रस्म-ओ-रिवाज से करेंगे शादी

 

कल बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज से शादी की। आज कपल सिंधी रस्म-ओ-रिवाज से शादी करने जा रहा है। इस शादी में कुछ खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया है।

 

बता दें रणवीर और दीपिका ने करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।     दीपिका और रणवीर अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखना चाहते थे। इसके चलते उन्होंने किसी भी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को शादी में इनवाइट नहीं किया। साथ ही वेन्यू से एक भी फोटो शेयर करने पर बैन लगा दिया।

 

बॉलीवुड के इस खूबसूरत कपल ने इटली का फेमस लेक कोमो अपनी शादी के लिए बुक किया। शादी के बाद लेक कोमो के Casta Diva रिजॉर्ट में मेहमानों के लिए लंच ऑर्गनाइज किया गया। शादी की फोटो और वीडियो लीक ना हो इसलिए सभी मेहमानों के फोन और कैमरे पर स्टिकर लगाए गए।

 

दीपिका कोंकणी ब्राह्मण परिवार से आती हैं जबकि रणवीर सिंह सिंधी समुदाय के हैं। उनका पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। दोनों परिवारों ने तय किया था कि शादी की रस्में दोनों ही तरीकों यानी सिंधी और कोंकणी तरीके से पूरी की जाएंगी।


संबंधित समाचार