होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सालों बाद रक्षाबंधन पर बने रहे हैं ये 3 खास संयोग, जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

सालों बाद रक्षाबंधन पर बने रहे हैं ये 3 खास संयोग, जाने राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

 

सालों बाद रक्षाबंधन पर विशेष संयोग बन रहे हैं। इस बार भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक का यह त्योहार 3 अगस्त को मनाया जाएगा। तीन अगस्त को सावन सोमवार, सावन पूर्णिमा श्रावण नक्षत्र का महासंयोग है जो बहुत ही उत्तम फल देने वाला है। इस दिन बन रहें ये संयोग बहुत ही लाभदायक माने जा रहें हैं। काफी लंबे वक्त के बाद बने तीन  विशेष संयोग बनने पर बहन-भाइयों को विशेष लाभ मिलेंगे। बता दें कि सुबह 6:51 बजे से ही सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू हो रहा है, जो बहुत ही फलदाई होता हैं। इसके साथ ही सोमवार को प्रातः उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और 7:18 बजे से श्रवण नक्षत्र रहेगा। जो रक्षाबंधन की दृष्टि से अति उत्तम है।

रविवार रात 8:36 बजे से सुबह 8:31 बजे तक भद्रा काल रहेगा जिस दौरान राखी बांधना शुभ नहीं हैं। उसके बाद सुबह 8.31 बजे से रात 8.20 बजे तक विशेष मुहूर्त रहेगा। इस समय में बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। बताया जा रहा हैं कि राहु काल भी रक्षाबंधन के दिन सुबह 07:30 से 9 बजे तक रहता हैं। इसलिए सोमवार के दिन सुबह 9 बजे के बाद भी यह पवित्र त्योहार मनाना शुभ रहेगा। साथ ही आपको बता देते हैं कि राखी पर सही समय के साथ-साथ सही विधि भी महत्वपूर्ण हैं। तो राखी बांधते समय अपने भाई को पूर्व दिशा की तरफ मुंह करके ही बैठाना।

पंचांग के मुताबिक हमेशा ही राखी को मुहूर्त में  बांधना चाहिए। बता दे कि राखी को सूत्र भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2020 : इन 5 चीजों का इस्तेमाल करके ऐसे सजाएं पूजा की थाली


संबंधित समाचार