होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चार अप्रैल को जींद में किसान पंचायत का आयोजन करेगी AAP

चार अप्रैल को जींद में किसान पंचायत का आयोजन करेगी AAP

 

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी (आप) चार अप्रैल को हरियाणा के जींद में किसान पंचायत का आयोजन करेगी। इस बीच आप के हरियाणा सहप्रभारी व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर सुशील गुप्ता पंचायत की तैयारियों के सिलसिले में मंगलवार को जींद पहुंचे। उन्होंने कहा कि ‘जींद के हुडा मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन होगा।

वहीं, सुशील गुप्ता ने दावा किया कि इस महापंचायत में 50 हजार से अधिक किसान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुनने पहुंचेंगे। उन्होंने आगे बताया कि किसान महापंचायत को केजरीवाल के अलावा पंजाब के लोकप्रिय नेता भगवंत मान, वरिष्ठ नेता गोपाल राय के अलावा हरियाणा पृष्ठभूमि से जुड़े दिल्ली के अनेक वरिष्ठ नेता भी संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें- जेल से छूटकर आए सुखदेव सिंह का किसानों ने किया स्वागत, 26 जनवरी को हिंसा के बाद किया था गिरफ्तार


संबंधित समाचार