होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोलंबिया में विमान हादसा, 12 की मौत

कोलंबिया में विमान हादसा, 12 की मौत

 

कोलंबिया में शनिवार को एक विमान दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। नागरिक सुरक्षा आपात सेवा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। कोलंबिया की सरकार ने बताया है कि द डगलस डीसी 3 विमान, देश के मध्य पूर्व में दुर्घटनागस्त हो गया। इस विमान में दो ईंजन लगे थे। सरकार ने यह भी बताया कि यह विमान उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ जब यह सान जोश देल गुआवियारे और विल्लाविसेंसियो के बीच उड़ान पर था।

एक अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना आग लगने की वजह से हुई, जिसमें कोई भी जिंदा नहीं बच सका।एरोनॉटिका सिविल एविएशन अथॉरिटी ने बताया कि दुर्घटनागस्त हुए विमान के अंश विलेविकेनियो के करीब पाए गए।

इस विमान हादसे में विमान के मालिक, पायलट, सह-पायलट के साथ एक मेयर और उसके परिवार के लोगों की भी मौत हो गई। राष्ट्रपति इवान डुके ने ट्विटर पर विमान हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा "हम मारे गए लोगों के परिवार के साथ खड़े है'।

एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए, निर्देशक कर्नल जॉर्ज मार्टिनेज ने दुर्घटना का कारण इंजन में आइ खराबी को बताया है। उन्होंने बताया "विमान सैन मार्टिन नगरपालिका के ऊपर उड़ान भर रहा था तभी विमान का एक इंजन बंद हो गया और यह नियंत्रण से बाहर होता चला गया।


संबंधित समाचार