होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

42 साल बाद US एयरक्राफ्ट पहुंचा वियतनाम, चीन के लिए हो सकती है चेतावनी

42 साल बाद US एयरक्राफ्ट पहुंचा वियतनाम, चीन के लिए हो सकती है चेतावनी

 

डानांग। वियतनाम युद्ध के बाद पहली बार अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक जहाज के वियतनाम पहुंचने से पूरी दुनिया चौंक गई है। इससे चीन और अमेरिका के रिश्तों में एक बार फिर तल्खियां देखने को मिल सकती हैं। इस यात्रा को दो पूर्व दुश्मन राष्ट्रों के बीच उभरती दोस्ती को और गहरा करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है। वियतनाम के डानांग शहर में यूएसएस कार्ल विंसन अपने 5,500 जलसैनिक, दो अन्य जहाज के साथ पांच दिनों के दौरे के लिए पहुंचा है।

बता दें कि अमेरिका-वियतनाम युद्ध के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब कोई अमेरिकी विमान वाहक पोत वियतनाम आया है। हालांकि इससे पहले अमेरिका के छोटे जंगी जहाज वियतनाम आते रहे हैं। दोनों देशों के बीच एक समय लंबा युद्ध चला था, जो 1975 में समाप्त हुआ। यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दादागीरी से त्रस्त देशों की सूची में वियतनाम भी शामिल है।

वियतनाम के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ले-थी-थू हांग ने कहा,"यह यात्रा क्षेत्र में सुरक्षा, शांति, स्थिरता, सहयोग और विकास को बढ़ावा देगी।" चीन पर लगाम लगाने के लिए वियतनाम को अमेरिका की और अमेरिका को दक्षिण चीन सागर में अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए वियतनाम की जरूरत है। इसलिए दोनों विरोधी देश अपनी पुरानी दुश्मनी को एक तरफ रख रणनीतिक साझेदारी की तरफ बढ़ रहे हैं। परमाणु ईंधन से संचालित कार्ल विंसन में चालक दल के सदस्यों समेत 5300 नौसैनिक है। इस पर 72 एयरक्राफ्ट तैनात है। इसका कुल वजन एक लाख तीन हजार टन है।


संबंधित समाचार