होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्यूबा: उड़ान भरते ही विमान हुआ बड़े हादसे का शिकार, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

क्यूबा: उड़ान भरते ही विमान हुआ बड़े हादसे का शिकार, 100 से ज्यादा लोगों की मौत

 

हवाना। क्यूबा के सरकारी एयरवेज का एक विमान शुक्रवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार हादसे के समय इसमें 104 यात्री सवार थे। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दुर्घटना में 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत हुई है। घटना शुक्रवार की है जब जोस मार्टी इंटरनैशनल एयरपोर्ट के नजदीक बोइंग 737 विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस दुर्घटना में 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत हुई है।

खबरों की मानें तो ये विमान एक घरेलू उड़ान के लिए होलगुइन जा रहा था। टेक ऑफ के करीब 20 किलोमीटर बाद ही विमान हादसे का शिकार हो गया और सेंटिआगो डी ला वेगा के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके तुरंत बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां भी पहुंची। साथ ही क्यूबा के राष्ट्पति मिगुल डियाज कानेल भी घटना स्थल पर पंहुच गए थे। दुर्घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटनास्थल पर काला घना धुआं ऊपर उठते हुए देखा। टीवी और सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में भी एयरपोर्ट के नजदीक काला घना धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था। 

 

 

विमान दुर्घटना और बाद में आग लगने से पूरी तरह नष्ट हो गया। दमकलकर्मी और अन्य बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हैं। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुल डियाज कानेल दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंच गईं हैं। इसके अलावा पुलिसबल को भी तैनात कर दिया गया था। वहीं, कुछ स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने एंबुलेंस से कुछ जिंदा बच गए लोगों को अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाते हुए देखा था।

 


संबंधित समाचार