होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जापान में लकड़ी से बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, ये है खास

जापान में लकड़ी से बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, ये है खास

 

नई दिल्ली: दुनिया में जहां सभी देश एक दूसरे से आगे निकलने में लगे हैं तो वहीं जापान ने भी ऐसा ही एक नया प्लान तैयार किया है। ये प्लान कुछ और नहीं बल्कि लकड़ी से दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनाने का है। खबरों की मानें तो टोकियो में बनने जा रही इस नायाब इमारत को जापानी कंपनी सुमिटोमो फोरेस्ट्री तैयार करेगी. जिसे बनाने की सभी योजनाएं तैयार कर ली गई हैं। नई इमारत को W350 प्रोजेक्ट का नाम दिया गया है. इस इमारत को बनाने में 10  फीसदी तक स्टील और 1 लाख 80 हजार क्यूबिक मीटर लकड़ी का इस्तेमाल किया जाएगा।

 

ये भी पढ़े-(मोदी की उड़ान पर पाक ने लगाया नैविगेशन चार्ज, थमाया 2.86 लाख का बिल)

 

इमारत में अंदर के बीम्स और ब्रेसिज़ लकड़ी और स्टील को मिलाकर बनाई जाएगी. जापान अक्सर भूकंप के कारण सुर्खियों में रहता है। बताया जा रहा है कि इस तरह बीम्स और ब्रेसिज़ जापान में आने वाले भूकंप को आसानी से रोक पाएंगे। इमारत के चारों साइड एक बालकनी भी दी जाएगी। हर फ्लोर के टॉप पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। योजना के मुताबिक 2041 तक इमारत बन कर तैयार हो जाएगी। 

 

बता दें कि जापान में लकड़ी के घर बनाने का चलन दशकों पुराना है। हालांकि द्वितीय विश्व युद्ध में जब जापान पर बम से हुए हमलों में पूरे के पूरे शहर तबाह हो गए, तो जापान ने घर बनाने में लकड़ी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। अब जाकर सरकार ने इन पाबंदियों में ढील दी है। 2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए टोक्यो में बन रहे स्टेडियम के डिजायन में भी लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है।   

 

ये भी पढ़े- (भारत ने बनाया चीन को घेरने का बड़ा प्लान, OBOR को टक्कर देने की तैयारी)


संबंधित समाचार