होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

किम जोंग के साथ शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है- ट्रंप

किम जोंग के साथ शिखर वार्ता अब भी 12 जून को हो सकती है- ट्रंप

 

अमेरिका: उत्तर कोरियाई शासक किम जोंग के साथ शिखर वार्ता रद्द करने की घोषणा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को एक बार फिर नरमी दिखाई। डोनाल्ड ट्रंप ने अभी भी 12 जून को वार्ता होने की उम्मीद जताई है। बता दें कि इस संबंध में ट्रंप के संकेत देने के बाद से ही दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी है।

किम के साथ अपनी मुलाकात को लेकर ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन उत्तर कोरियाई अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर रहा है। साथ ही ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि वे देख रहे हैं कि आगे क्या होता है। हम अब कोरियाई अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी बातचीत की बहुत इच्छा है। हम भी इसे करना चाहते हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा उनकी यह मीटिंग 12 जून को भी हो सकती है।

गौरतलब है कि बुधवार को ट्रंप ने किम को लिखे पत्र में सिंगापुर में 12 जून को प्रस्तावित बातचीत को रद्द करने की घोषणा की थी। उन्होंने इस फैसले का कारण प्योंगयोंग के ‘बेहद नाराजगी भरे और भड़काऊ’ रवैये को बताया है।

इससे पहले उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ किसी भी समय वार्ता करने के लिए तैयार है। उप विदेशमंत्री किम के-ग्वान ने वार्ता रद करने के ट्रंप के फैसले को अप्रत्याशित और खेदजनक कहा। उन्होंने कहा, "इसके बावजूद हमारे दरवाजे खुले हुए हैं। हम किसी भी समय आमने-सामने बैठकर वार्ता करने के इच्छुक हैं।"


संबंधित समाचार