होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा अमेरिका, तापमान शून्य से -30 डिग्री नीचे

अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंडा अमेरिका, तापमान शून्य से -30 डिग्री नीचे

 

भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों में इस बार कड़ाके की ठंड ने कई साल के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस सीजन में भारत के उन पहाड़ी इलाकों में भी भारी बर्फबारी हुई है, जहां 10 साल से बर्फबारी नहीं हुई थी।

यहां अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण विमानों की सेवा भी बाधित हुई है। कई शहरों में नदियां और झीलें जम चुकी हैं।

अमेरिका के शिकागो में सुबह के समय तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया। बर्फीली हवाओं की वजह से जन-जीवन बिल्कुल ठप पड़ गया। अलास्का की राजधानी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से भी ज्यादा ठंड यहां महसूस की जा रही है।

प्राप्त खबरों के अनुसार, शहर के दो बड़े एयरपोर्ट पर 1500 से ज्यादा उड़ानों को रद्द करना पड़ा। रेल सेवा भी बाधित हो गई।

राष्‍ट्रीय मौसम सेवा का कहना है कि इस तरह की ठंड में 10 मिनट तक भी बाहर रहना घातक हो सकता है और यहां पड़ रही कड़ाके की ठंड की वजह से अंग सुन्‍न हो सकते हैं।ठंड की वजह से कई इलाकों में लोगों की आंख की पुतलियों पर भी बर्फ जम गई है।

 


संबंधित समाचार