होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Who Is Charanjit Singh Channi: कौन हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी?

Who Is Charanjit Singh Channi: कौन हैं पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी?

 

Who Is Charanjit Singh Channi: कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी को रविवार को पार्टी विधायक दल का नया नेता चुना गया और अब वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री है। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि चन्नी को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। चन्नी दलित सिख समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

बता दें कि पंजाब के नए मुख्यमंत्री के लिए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम सबसे आगे था। हालांकि अब रंधावा को पछाड़ चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वह पंजाब सरकार में तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण के पूर्व मंत्री थे। वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इससे पहले, वह 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। 

वह रामदसिया सिख समुदाय से हैं और उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट में 16 मार्च 2017 को कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। चमकौर साहिब कंसिस्टेंसी से तीसरी बार विधायक हैं। वह कांग्रेस के आलाकमान द्वारा घोषित पहले अनुसूचित जाति के मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़ें- First FIR Report Lodged by Delhi Police: जानें देश में पहली FIR कब, किसने और क्यों दर्ज कराई थी


संबंधित समाचार