होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

First FIR Report Lodged by Delhi Police: जानें देश में पहली FIR कब, किसने और क्यों दर्ज कराई थी

First FIR Report Lodged by Delhi Police: जानें देश में पहली FIR कब, किसने और क्यों दर्ज कराई थी

 

First FIR Report Lodged by Delhi Police in British India: अक्सर कुछ कानूनों को लेकर चर्चा हुआ करती है कि कुछ दफाओं और धाराओं को खत्म ही कर देना चाहिए। अंग्रेजों ने ही IPC यानी इंडियन पीनल कोड (Indian Penal Code) यानी भारतीय आचार संहिता को तैयार किया था। तब उसे ताज-ए-रात-ए-हिंद कहा जाता था।

देश में कानून की शुरुआत 1861 में हुई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली एफआईआर यानी प्राथमिकी किसने दर्ज कराई थी? किस थाने में और कब पुलिस को पहली रिपोर्ट लिखाई गई थी? उस समय कौन सी आपराधिक वारदात हुई थी? 

भारत में पहली एफआईआर (India’s First FIR) यानी प्राथमिकी कहीं और नहीं, बल्कि राजधानी दिल्ली में ही दर्ज हुई थी। यह रिपोर्ट एक चोरी की घटना के बारे में दर्ज कराई गई थी। तारीख थी- 18 अक्टूबर 1861। दिल्ली पुलिस ने 24 अगस्त 2017 को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। यह एफआईआर उर्दू में लिखी गई थी।

यह भी पढ़ें:- क्या आपको भी MOBILE TOWER लगवाने के नाम पर आते हैं ऐसे CALL या SMS?, सरकार ने किया सावधान

दिल्ली पुलिस ने ‘खास है इतिहास’ टैगलाइन के साथ एफआईआर की कॉपी ट्वीट की थी। इस एफआईआर के साथ दिल्ली पुलिस ने चोरी हुए सामान का भी जिक्र किया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस एफआईआर में खाना बनाने वाले बर्तनों में 3 डेगचे, 3 डेगची, एक कटोरा, एक कुल्फी बनाने वाला सांचा, औरतों के कुछ कपड़े और हुक्का चोरी हुआ था।

चोरी हुए सामानों की कीमत उस समय 45 आने थी। 16 आने का 1 रुपया होता है। यानी उस हिसाब से करीब 2 रुपये 70 पैसे के सामानों की चोरी हुई थी। परिवार की महिलाओं ने कपड़े चोरी होने तो पुरुषों ने हुक्का चोरी होने पर गुस्सा जताया था और ​थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें :- स्पेसएक्स ने रचा इतिहास: 4 आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा, 3 दिन तक पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे

चोरी की इस घटना के बाद देश में पहली एफआईआर दर्ज कराने वाले शख्स का नाम था- मयुद्दीन (Maeeuddin)। वे दिल्ली के कटरा शीशमहल के रहने वाले थे। यह रिपोर्ट दिल्ली के सब्जी मंडी थाने में दर्ज कराई गई थी। जानकार बताते हैं कि वर्तमान में बाड़ा हिंदू राव अस्पताल की पहाड़ी से आजाद मार्केट चौक की तरफ जो चौराहा जाता है, उसके दाहिनी तरफ बड़ी सब्जी मंडी हुआ करती थी। उसी के नाम पर यह पुलिस थाना था।

उस समय दिल्ली में 5 थाने हुआ करते थे। कोतवाली थाना, सब्जी मंडी थाना, सदर बाजार थाना, महरौली थाना और मुंडका थाना। दिल्ली पुलिस द्वार ट्वीट की गई एफआईआर की कॉपी को आप जीटीबी नगर के किंग्सवे कैंप रोड पर बने पुलिस म्यूजियम में देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सीमा तनाव : असम सरकार ने निवासियों को मिजोरम की यात्रा करने से किया मना, जारी की एडवाइजरी


संबंधित समाचार