होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सेहत के लिए फायदेमंद होता है White Mango, मिलता है इस शहर में, जानिए इसकी खासियत

सेहत के लिए फायदेमंद होता है White Mango, मिलता है इस शहर में, जानिए इसकी खासियत

 

White Mango: गर्मियों का मौसम चल रहा है और इन दिनों में सबसे ज्यादा पसंदीदा फल आम होता है जिन्हें लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं। आम बहुत ही स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आम में विटामिन A, विटामिन C, पोटैशियम, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इन पोषक तत्व के कारण ही यह हमारे शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाता है, जिससे खाना पच जाता है और पेट संबंधी समस्याओं में आराम मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी सफेद आम के बारे में सुना है? अब आप सोच में पड़ गए होगे कि सफेद आम कहां से आ गया। सफेद आम सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको सफेद आम के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं...

दरअसल भारत में आम की बहुत सी वैरायटी पाई जाती हैं,  जिनमें दशहरी, तोतापुरी, मालदा, लंगड़ा, हापुस जैसे आम शामिल हैं। वहीं सफेद आम पूरी दुनिया में केवल एक ही देश में पाया जाता है, जो कि ऊपर से दिखने में हल्का हरे रंग का होता है जबकि अंदर से सफेद होता है। जिसे वानी के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर कच्चा आम हरा होता है वहीं जब वह पक जाता है तो वह पीला हो जाता है। पीले आम को ही पका आम कहा जाता है। 

सफेद आम खाने के मिलते हैं फायदे

1. सफेद आम कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता हैं क्योंकि सफेद आम एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। 
2. सफेद आम विटामिन c से भरपूर होता है। विटामिन c शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करने में मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आपके शरीर में इम्यूनिटी कम हो रही है तो आम सफेद आम का सेवन कर सकते हैं।
3. सफेद आम त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में भी मदद करता है इसके साथ ही सफेद आम के सेवन से त्वचा जवां हाइड्रेटेड और हेल्दी रहती है।
4. सफेद आम में फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
5. सफेद आम में बीटा कैरोटीन भी पाया जाता  है जिसे प्रो विटामिन A कहा जाता है। ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। बीटा कैरोटीन आंखों के लिए बहुत जरुरी होता है। 

महंगा बिकता है सफेद आम

सफेद आम का स्वाद इतना शानदार होता है कि इसको खाने के बाद आपको बाकि सारे आम फीके लगने लगेंगे। बता दें कि यह आम पूरी दुनिया में केवल इंडोनेशिया के 'बाली' द्वीप में पाया जाता है। यह आम अपने अनोखे स्वाद और आकर्षक रंग की वजह से अन्य आम आमों से अलग होता है। इसका मीठापन और रसदारता भी इसे खास बनाता है। इस वजह से सफेद आम की दुनिया भर में मांग बढ़ती जा रही है। सफेद आम विदेशी बाजारों में अपने विशेष रंग और स्वाद के कारण महंगा बिकता है।


संबंधित समाचार