होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, जानिए कैसी है तैयारियां

उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होगा मतदान, जानिए कैसी है तैयारियां

 

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल को उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर मतदान होना है, जिनमें टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल-उधमसिंह नगर और हरिद्वार सीट शामिल है। वहीं बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना की गई हैं। आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य को रवाना की जाएंगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। चुनाव के मद्देनजर राज्य में शराबबंदी भी लागू हो गई है। मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। 
 
पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग होगी

प्रदेश की 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग होगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा। चमोली जिले में तीनों विधानसभा में कुल 584 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव के लिए जनपद चमोली में 544 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की लिए रवाना होंगी। जबकि 40 पार्टियां दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को ही मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं।

मतदान संपन्न कराने के लिए 15 हजार EVM की व्यवस्था

राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, वह वोट डाल सकेंगे। 

उत्तराखंड की हॉट सीट

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट उत्तराखंड की सबसे हॉट सीट में से एक है। ये सीट ऐतिहासिक और राजनीतिक दोनों ही दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट उत्तराखंड के दो जिलों नैनीताल और उधम सिंह नगर से मिलकर बना है।

इस सीट की खास बात ये है कि इसमें उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल का भी एक बड़ा हिस्सा शामिल होता है। इस सीट से बीजेपी ने एक बार फिर से मौजूदा सांसद पर भरोसा जताया है।

बीजेपी ने मौजूदा सांसद और केंद्र सरकार में मंत्री अजय भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी को इस बार लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी बनाया है। 2019 में भी इस सीट पर बीजेपी का ही कब्जा रहा। 20019 में बीजेपी ने अजय भट्ट को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से टिकट दिया था।

2019 चुनाव में बीजेपी नेता अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को भारी मतों से शिकस्त दी। इस चुनाव में अजय भट्ट को 7 लाख 72 हजार 195 वोट हासिल हुए जबकि हरीश राव के खाते में 4 लाख 33 हजार 99 वोट ही गए। इस सीट पर ऊधमसिंह नगर जिले के नौ विधानसभा क्षेत्र और नैनीताल जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले बसपा में बड़ी हलचल, राकेश कुशवाहा को पार्टी से निकाला


संबंधित समाचार