होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तरकाशी में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक को बचाया, दो की तलाश जारी

उत्तरकाशी में डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, एक को बचाया, दो की तलाश जारी

 

उत्तरकाशी (Uttarkashi) में नेशनल हाईवे -123 (National Highway - 123) पर एक बड़ा हादसा हुआ है। यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास एक वाहन सुबह करीब छह बजे अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में तीन लोग सफर कर रहे थे, तीनों ही देहरादून जा रहे थे। स्थानीय पुलिस ने एक घायल को बचा लिया है। जबकि दो की तलाश लगातार जारी है।

वाहन दुर्घटना होने की पुष्टि थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार ने की है। उन्होंने बताया कि एक घायल को बचा लिया गया है। दो की तलाश लगातार जारी है। वह घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस और 108 नौगांव मौके पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ (SDRF) की टीम और 108 नैनबाग रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें- भगवानपुर की दवा फैक्ट्री में लीक हुई जहरीली गैस, सात से ज्यादा श्रमिकों की बिगड़ी तबीयत


संबंधित समाचार