होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश: बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए यहाँ 

यूपी में रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश: बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानिए यहाँ 

 

UP Ram Navami Holiday: उत्तर प्रदेश में रामनवमी के पावन अवसर पर योगी सरकार ने 26 और 27 मार्च 2026 को लगातार दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। CM योगी के इस निर्णय के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज इन दोनों दिनों के लिए बंद रहेंगे। 

जहां तक बैंकों का सवाल है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की सूची के अनुसार 26 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश में सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश तो है, लेकिन बैंक खुले रहेंगे। चूंकि यह अतिरिक्त अवकाश राज्य सरकार द्वारा घोषित किया गया है और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (NI Act) के तहत अनिवार्य नहीं है, इसलिए अधिकांश बैंक 27 मार्च को खुले रह सकते हैं।

बैंकों के लिए यह वर्किंग डे हो सकता है, क्योंकि RBI के कैलेंडर में इसे 'Holiday' के रूप में चिह्नित नहीं किया गया है।

शनिवार और रविवार को भी रहेगी छुट्टी

इसके तुरंत बाद 28 मार्च को महीने का 'चौथा शनिवार' और 29 मार्च को 'रविवार' होने के कारण बैंकों में फिर से अवकाश रहेगा, जिससे बैंकिंग कार्यों के लिए केवल शुक्रवार (27 मार्च) का ही समय उपलब्ध होगा।

ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक बार बैंक हॉलिडे का कैलेंडर जरूर चेक कर लेना चाहिए। 

RBI Bank Holiday Calendar के मुताबिक आज इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद-

आज अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची, शिमला में बैंक बंद रहेंगे। 

कल इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद

लखनऊ, पटना, हैदराबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, रांची, गंगटोक और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।


संबंधित समाचार