होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कोरोना के खिलाफ जंग में यूएई ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंगा

कोरोना के खिलाफ जंग में यूएई ने बढ़ाई भारत की हिम्मत, बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंग में रंगा

 

भारत में हर दिन कोविड-19 के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच कई मुल्कों ने भारत को मदद का हाथ दिया है। इस कड़ी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई ) भी शामिल हुआ है। कोरोना संकट की घड़ी में भारत की हिम्मत बढ़ाने के लिए अब यूएई ने सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को 'तिरंगे' के रंगों से रंग दिया।

मुसीबत की इस घड़ी में बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों से रंग यूएई ने अपना प्यार और समर्थन जताया है। इसका एक वीडियो भी रविवार देर रात यूएई में भारतीय दूतावास की ओर से जारी किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया, 'भारत कोरोना के खिलाफ भीषण युद्ध लड़ रहा है, ऐसे में उसका दोस्त UAE अपनी शुभकामनाएं भेजता है कि सब जल्द ठीक हो।'

बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से स्थिति हर दिन बिगड़ती जा रही है। देश में सोमवार को कोरोना के 3.52लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए हैं तो वहीं 2812 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ा है।

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में 3 लाख 52 हजार से अधिक केस, 2812 लोगों की मौत


संबंधित समाचार