होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

2020 में तुलसी गेबार्ड राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार हो सकती हैं - डॉक्टर संपत शिवांगी

2020 में तुलसी गेबार्ड राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार हो सकती हैं - डॉक्टर संपत शिवांगी

 

प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर संपत शिवांगी ने भारतवंशी अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड की मौजूदगी में लॉस एंजेलिस के मेडट्रॉनिक कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 2020 में तुलसी गेबार्ड राष्ट्रपति पद की प्रबल दावेदार हो सकती हैं। संपत ने कहा कि तुलसी 2020 का चुनाव लड़ने की योजना बना रही हैं और हो सकता है कि वे अगली राष्ट्रपति भी हों। 

 

हालांकि तुलसी ने अभी तक राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया है और वहां मौजूद होने के बाद भी उन्होंने इस बात से इनकार भी नहीं किया है।

 

कौन हैं तुलसी गेबार्ड ?

तुलसी 2013 से अमेरिका के हवाई राज्य से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में डेमोक्रेट सांसद हैं। यही नहीं वे अमेरिकी संसद में जगह बनाने वाली पहली हिंदू भी हैं। 

 

तुलसी गेबार्ड मूल रूप से भारत की नहीं हैं। उनका जन्म अमेरिका के समोआ में एक कैथोलिक परिवार में हुआ था। उनकी मां कॉकेशियन हिंदू हैं। यही वजह है कि तुलसी गेबार्ड हिंदू धर्म की अनुयायी हैं। 


तुलसी पिछले चार बार से सांसद हैं और वह भारत अमेरिका के संबंधों की समर्थक भी हैं। वे फिलहाल हाउस की ताकतवर आर्म्ड सर्विस कमेटी और विदेश मामलों की कमेटी की सदस्य हैं। 

 

बता दें भारतीय मूल के अमेरिकीयों में तुलसी गेबार्ड काफी लोकप्रिय हैं। भारतीय अमेरिकियों का समूह यहूदी अमेरिकियों के बाद देश का सबसे प्रभावशाली और अमीर समूहों में शामिल हैं। इसी वजह से वे अमेरिका के 50वें राज्य हवाई से लगातार जीत दर्ज करती आ रही हैं।   

 


 


संबंधित समाचार